{"_id":"5b75cd3142c79213344328ad","slug":"101534446897-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट पर भी लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट पर भी लहराया तिरंगा
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। 72वें स्वतंत्रता दिवस की धूम बुधवार को हर ओर देखने को मिली। विद्यालयों और संस्थानों के साथ सरकारी कार्यालयों पर भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया गया। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मंडलायुक्त जगत राज ने सिधारी स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर झंडारोहण किया। राष्ट्र-गान के साथ तिरंगे का अभिवादन किया। इसके बाद कार्यालय परिसर में मंडलायुक्त और अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार ने पौधरोपण भी किया। कार्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में मंडलायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जाती है। समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए उनके विकास और कल्याण के लिए चलाई जाती हैं, इसलिए हर शख्स की यह जिम्मेदारी है कि वह किसी भी योजना या कार्यक्रम को सरकारी नहीं बल्कि अपना कार्यक्रम मानकर पूरी जिम्मेदारी के साथ उसमें अपनी सहभागिता करें। वहीं जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने जनपद को दो अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से ओडीएफ करने के प्रति दृृढ़ संकल्पित होने का आह्वान किया। बोले देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे पूर्वजों का भी स्वतंत्र भारत, स्वच्छ भारत बनाने का सपना था जिसे साकार करना हमारी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने पार्क में अशोक के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर कर्मचारी उपस्थित थे। उनमें मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन