फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एनएमसी बिल के विरोध में हड़ताल पर रहे आईएमए के डॉक्टर

एनएमसी बिल के विरोध में हड़ताल पर रहे आईएमए के डॉक्टर

Sun, 29 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एनएमसी बिल के विरोध में हड़ताल पर रहे आईएमए के डॉक्टर
आजमगढ़। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल (एनएमसी बिल) के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों ने जहां अपनी-अपनी ओपीडी बंद रखी तो वहीं जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर बिल पर विरोध दर्ज कराया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. स्वास्ति सिंह ने बताया कि संगठन के प्रांतीय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर हड़ताल की गई है। यह बिल पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और गरीबों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए एमसीआई को समाप्त कर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का गठन पूरी तरह से गलत है। सचिव अर्चना मैसी ने कहा कि इस बिल के पारित होने से राज्य चिकित्सा का प्रतिनिधित्व पूरी तरह से हाशिये पर चला जायेगा। आईएमए का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाधिकारी से मिला और पत्रक सौंप कर बिल की खिलाफत की। पत्रक में यह चेतावनी भी दी गई कि यदि यह बिल पास होता है तो आईएमए के चिकित्सक इसका पूरी तरह से विरोध करते हुए हड़ताल पर चले जायेंगे। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सुबास, डॉ. विनय सिंह यादव, डॉ. मधुलिका त्यागी आदि शामिल रहे। इसके साथ ही आईएमए के चिकित्सक शनिवार को सुबह छह से शाम छह बजे तक हड़ताल पर रहे। इस दौरान ओपीडी बंद रखी गई। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू थी। प्राइवेट डॉक्टरों और नर्सिंग होम की ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed