{"_id":"5b05b6344f1c1be1408b7631","slug":"101527100980-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगाया आरोप, लोकतंत्र को मोदी सरकार से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगाया आरोप, लोकतंत्र को मोदी सरकार से खतरा
Updated Thu, 24 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी के साथ वाम संगठनों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रिक्शा स्टैंड में जन अभियान का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि चार साल की मोदी सरकार के कारनामे से देश के लोकतंत्र को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। हमारे वोट देने के अधिकार और संविधान खत्म करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। न्यायपालिका कराह रही है। योजना आयोग को खत्म किया जा चुका है। रिजर्व बैंक और भारतीय मुद्रा की शाख खत्म हो गई है।
कामरेड श्रीकांत सिंह ने कहा मानवता के दुश्मन गाय के नाम पर देश भक्ति का ढोंग रचते हुए बेगुनाहों की हत्या कर रहे हैं। देश विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, शोध कालेजों को बर्बाद किया जा रहा है। सांप्रदायिकता का जहर दिन-प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। जाति के नाम पर घृणा फैलाकर आपसी एकता को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि देश के 150 से ज्यादा संगठनों देश को बचाने के लिए पूरे देश में आंदोलन शुरू किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चार संगठनों के डॉ. बीराम, डॉ. बसंत प्रसाद, रामजनम यादव, रामनेत यादव ने किया। संचालन जय प्रकाश नारायन ने किया। इस मौके पर इम्तेयाज बेग, हरिमंदिर पांडेय, रामाज्ञा यादव, खरपत्तू राजभर, दुर्बली राम, जितेंद्र हरि पांडेय, रामकृष्ण यादव, हरिचरन राम, रामसूरत, राम निहोर सहित वामपंथ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।