फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खस्ताहाल बांध की मरम्मत और विद्यालयों के जीर्णोंद्धार के लिए मांगा धन

खस्ताहाल बांध की मरम्मत और विद्यालयों के जीर्णोंद्धार के लिए मांगा धन

Mon, 14 May 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल बांध की मरम्मत और विद्यालयों के जीर्णोंद्धार के लिए मांगा धन
बरसात से पूर्व ही बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों के लेकर मुख्यमंत्री ने सोमवार को लखनऊ में प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खस्ताहाल हो चुके महुला-गढ़वल बांध और बांध नदी के बीच के विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए धन की मांग उठाई। दैवी आपदा के तहत पांच करोड़ और आपदा राहत विभाग से 1.70 करोड़ की डिमांड की।
विज्ञापन

शासन बरसात से पहले ही बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों को लेकर तैयारियां पूरी कर लेना चाहता है। इसी क्रम में जिला स्तर बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद सोमवार को प्रदेश स्तर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में जानकारी ली। साथ ही सभी को बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों के बारे में निर्देश गए। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने सभी को स्पष्ट रूप से कहा था कि गया कि दैवी आपदा से होने वाले नुकसान की जानकारी और उन्हें पहुंचाई गई राहत की तुरंत विभाग को उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने 42 किमी लंबे महुला-गढ़वल बांध की मरम्मत और फ्लड एरिया स्थित स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए शासन से धन की डिमांग की। बताया कि बांध को कुछ स्थानों पर चूहों और अन्य जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ से पहले इसकी मरम्मत जरूरी है। फ्लड एरिया के विद्यालय बाढ़ में पानी से घिर जाते हैं। इससे उन्हें भी नुकसान हुआ है और मरम्मत की जरूरत है। दैवी आपदा के तहत शासन से पांच करोड़ और संबंधित विभाग से 1.70 करोड़ की डिमांड की गई है। शासन से उन्हें आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

00000000
शासन से बांद की मरम्मत और फ्लड एरिया स्थित स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए धन की डिमांड की गई है। इसके साथ ही ज्वाइंट कमेटी बनाकर बांध पर अब तक हुए कार्यों की भी जांच कराई जाएगी। बाढ़ से पहले ही बचाव के उपाय पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed