फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   इंटर में अंजली तो हाईस्कूल में रीशू ने किया जिला टॉप

इंटर में अंजली तो हाईस्कूल में रीशू ने किया जिला टॉप

Sun, 29 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
इंटर में अंजली तो हाईस्कूल में रीशू ने किया जिला टॉप
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में जनता इंटर कॉलेज आतापुर ओहनी की छात्रा अंजली मौर्या ने जिले में टॉप किया। उसे 90.20 प्रतिशत अंक मिला है। वहीं हाईस्कूल में अरूण पब्लिक इंटर कालेज किशुनदासपुर का छात्र रीशू यादव 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप पर रहा।
विज्ञापन

सीसी टीवी की निगहबानी के चलते परीक्षा परिणाम में काफी गिरावट देखने को मिली। हाईस्कूल में पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम जहां 90.45 प्रतिशत था तो इस बार 20 प्रतिशत घट कर 69.29 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में भी ऐसा ही कुछ हाल रहा। पिछली बार परीक्षा परिणाम 93.25 था जो इस बार लगभग 35 प्रतिशत कम होकर 58.80 प्रतिशत पर पहुंच गया। हाईस्कूल के टॉप टेन सूची में इस बार 18 परीक्षार्थी स्थान बनाने मु सफल रहे। पहले और दूसरे स्थान पर अरूण पब्लिक इंटर कालेज किशुनदासनपुर के रीशू यादव और अमृता चौरसिया रहे। रीशू को 93.67 और अमृता को 93.17 प्रतिशत अंक मिला है। तीसरे स्थान पर जीएस हॉयर सेकेंड्री स्कूल दारूपुर अतरैठ का विकास गौड (92.83), चौथे स्थान पर आनंद यादव (92.33) श्रीमती वीडी इंटर कालेज शांतिनगर, पांचवे स्थान पर संतोष तिवारी (92.17) श्री यदुनंदन इंटर कालेज खास बेगपुर, छठे स्थान पर अंशुमान सिंह (91.67) एसपीएएम हॉयर सेकेंड्री स्कूल काटा अहरौला, सातवें स्थान पर हर्ष शर्मा (91.33)एसएम इंटर कालेज सिकरौर सहबरी, आठवे स्थान पर अंशिका यादव (91.17) एसआईसी हमीरपुर महराजगंज, रूचि पाल (91.17) अरूण पब्लिक स्कूल किशुनदासपुर, अंकुर सिंह पटेल (91.17) महादेवी इंटर कालेज बनकटा बाजार गोसाई, नवें स्थान पर सुप्रिया यादव (91.00) श्री मथुरा इंटर कालेज नाहरपुर, यशवंत यादव (91.00) एसबीएसआर इंटर कालेज कोईनहा बड़सरा, मुकेश यादव (91.00) डॉ. बीआरएएम इंटर कालेज आहोपट्टी, रवि पाठक (91.00) किसान इंटर कालेज मौजार सुरैना, रंजन यादव (91.00) केएस मेमोरियल इंटर कालेज बैदौली, दसवें स्थान पर दीप शिखा चौधरी (90.83) श्रीमती आरएम इंटर कालेज श्रीरामपुर पवई, आस्था यादव (90.83) लोधी किसान इंटर कालेज महादेवपुर अतरौलिया, मो. अशरफ (90.83) डॉ. एसटीजी इंटर कालेज रतुआपार शामिल है।
विज्ञापन

इसीक्रम में इंटरमीडिएट के टॉप टेन में पहले स्थान पर अंजली मौर्या (90.20) जनता इंटर कालेज आतापुर, दूसरे स्थान पर विषायपति गुप्ता (89.60) उद्योग इंटर कालेज कोयलसा, तीसरे स्थान पर किंजल त्रिपाठी (89.20) चिल्ड्रेन स्कूल, अवनीश यादव (89.20) चिल्ड्रेन स्कूल, चौथे स्थान पर सोनल यादव (88.80) श्री मथुरा इंटर कालेज नाहरपुर, पांचवे स्थान पर वर्तिका गौतम (88.60) कृषक इंटर कालेज बाग बहार, छठे स्थान पर साक्षी यादव (88.40) के बालिका इंटर कालेज एकडंगी कोयलसा, सातवें स्थान पर अमन कुमार (88.20) एसएस बालिका हॉयर सेकेंड्री स्कूल मित्तुपुर, अजीत प्रजापति (88.20) श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा, रीना यादव (88.20) एससी हॉयर सेकेंड्री स्कूल मसुरियापुर, आठवें स्थान पर वंदना (88.00) लोधी किसान इंटर कालेज महादेवपुर अतरौलिया, प्रीति राय (88.00) किसान मजदूर इंटर कालेज ओरा, अंजली यादव (88.00) श्री कृष्णा इंटर कालेज बहाउद्दीनपुर, नौवें स्थान पर रीता (87.80) किसान मजदूर इंटर कालेज ओरा, शिवम गुप्ता (87.80)उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा, स्मृति मौर्या (87.80) महादेवी हायर सेकेंड्री स्कूल सिधारी, दसवें स्थान पर संध्या यादव (87.60) मां श्रृंगारी बालिका इंटर कालेज ब्रहमौली, वरूण यादव (87.60) भारतीय जनता किसान इंटर कालेज खरगपुर, सृष्टि सिंह (87.60) इंदिरा गांधी गल्र्स इंटर कालेज कोयलसा, कुमकुम यादव (87.60) लोधी किसान इंटर कालेज महादेवपुर अतरौलिया, विभावी उपाध्याय (87.60) एसवीएम इंटर कालेज लालगंज, शिवम मौर्या (87.60) एसके देवी इंटर कालेज अक्षयवट, रीता (87.60) एससी हॉयर सेकेंड्री स्कूल मसुरियापुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed