{"_id":"5ae36a4c4f1c1b85028b6db8","slug":"101524853324-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मई को हो सकती है जिला योजना की बैठक, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मई को हो सकती है जिला योजना की बैठक, तैयारी शुरू
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ग्राम स्वराज योजना में चौपाल और रात्रि प्रवास के लिए उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम जिले में चार मई को प्रस्तावित है। इसी दिन जिला योजना की बैठक भी हो सकती है। इसको लेकर स्थानीय अधिकारियों की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का अभी शासन से अनुमोदन नहीं मिला है।
ग्राम स्राज योजना के तहत जनपद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम चार मई को प्रस्तावित हैं। जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी सीएम एवं जिले के प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर शासन को भेज दी गई है। हालांकि अभी तक शासन से इसे मंजूरी नहीं मिली है। चार मई को ही जिला योजना समिति के बैठक की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री के रात्रि प्रवास के लिए गांव का चयन भी किया जा रहा है। भाजपा सांसद अतरौलिया ब्लाक का कोई गांव चाहती थीं, लेकिन ग्राम स्वराज अभियान में इस ब्लाक का कोई गांव शामिल नहीं है। इसके बाद गांव की तलाश शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को प्रभारी सीडीओ डीडी शुक्ल और डीपीआरओ आनंद प्रकाश तरवां ब्लाक के जामूडीह गांव में डेरा डाले रहे। अन्य विभागों के अधिकारी भी यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के संबंध में बैठक भी ली गई। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि इस गांव में डिप्टी सीएम का रात्रि प्रवास हो सकता है। हालांकि अधिकारियों की ओर से इसे रुटीन दौरा कहा जा रहा था।