फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 12396 अभ्यर्थी

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 12396 अभ्यर्थी

Sun, 18 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 12396 अभ्यर्थी
आजमगढ़। प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शासन ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद अब परीक्षा कराने की तिथि 12 मार्च तय की गई है। साथ ही मंडल के तीनों जिलों के अभ्यर्थियों की परीक्षा जिला मुख्यालय पर होगी। जिसके लिए कुल 25 परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इस परीक्षा में मंडल के कुल 12396 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के लिए 25 केंद्रों में से प्रत्येक केंद्रों पर पांच सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलो के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्रों का चयन फाइनल कर सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में चयन में प्रयास यही किया जा रहा है कि जिला मुख्यालय और आसपास के विद्यालयों को ही केंद्र परीक्षा केंद्र बनाया जाए। जिले में मंडल के कुल 12396 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed