फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सहकारी संघ सभापति पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

सहकारी संघ सभापति पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

Sat, 17 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सहकारी संघ सभापति पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
आजमगढ़। जिले में स्थित सहकारी समितियों के संचालक मंडल का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। लगभग सभी सहकारी समितियों के सभापति और उप सभापति का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। चुनाव को लेकर शनिवार को सहकारी समितियों पर दिन भर गहमा-गहमी देखने को मिली।
विज्ञापन

बूढनपुर संवाददाता के अनुसार सहकारी समिति कोयलसा के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष पद पर मुन्ना सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। ब्लाक मुख्यालय पर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार सहकारी संघ बीबीपुर के सभापति पद पर कृष्ण गोपाल राय निर्विरोध चुने गए। आशुतोष राय, पंकज, महेंद्र और सूरज राम को बैंक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार, मनोज राय, अशोक राय, रामनरायण, योगेंद्र, डॉ. सतिराम आदि मौजूद रहे। जहानागंज संवाददाता के अनुसार सहकारी संघ जहानागंज के अध्यक्ष पद पर परमानंद मौर्य और उपाध्यक्ष पद पर रामाश्रय राय चुने गए। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी राकेश कुमार, पूर्व प्रधान हरिलाल मिश्र, कामता, हरेंद्र, सूर्यनाथ, कपिल, महेंद्र, संतोष आदि उपस्थित थे। लाटघाट संवाददाता के अनुसार सहकारी संघ बड़ागांव के सभापति पद पर रामाश्रय यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं बैंक डेलिगेट के लिए मनीष्ज्ञ मिश्रा, अरविंद जायसवाल, दयानंद सिंह और रामअवध कन्नौजिया का चुनाव हुआ। चुनाव की प्रक्रिया सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के डायरेक्टर रामाश्रय राय की देखरेख में संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed