फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिलाधिकारी से वार्ता को राजी हुए अधिवक्ता

जिलाधिकारी से वार्ता को राजी हुए अधिवक्ता

Tue, 06 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी से वार्ता को राजी हुए अधिवक्ता
मेजवां। एसडीएम फूलपुर और अधिवक्ताओं के बीच उपजे गतिरोध को लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक संघ के अध्यक्ष लालचन्द यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने बताया कि जिला बार के पदाधिकारियों का प्रतिनिधमंडल जिलाधिकारी से मिला था। जिलाधिकारी ने प्रकरण में सकारात्मक वार्ता करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

लालचन्द यादव ने कहा कि पहले डीएम पत्रावली ट्रांसफर का आदेश वापस लें, एसडीएम फूलपुर खेद प्रकट करें, चुनाव आचार संहिता के बाद एसडीएम फुलपुर का ट्रांसफर करें। इसके बाद वार्ता की जाएगी। संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। रामनारायण यादव, पिसी लाल, इश्तियक अहमद, इंदुशेखर पाठक, प्रदीप सिंह, रामपलट, देशराज, सैय्यद शमीम काजिम, अब्दुल अहद, चन्द्रिका, बद्रिका, इकबाल, टीएन पांडेय आदि थे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
मार्टीनगंज। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता अवधराज यादव की अध्यक्षता में तहसील प्रांगण में बैठक की। फूलपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार की निंदा की। फूलपुर के अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया गया। दो दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की गई। इस मौके पर राम अजोर यादव, उमेश सिंह, गुलाबचंद भारती, सिरपत यादव, सुभाष चंद्र, पारसनाथ सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed