{"_id":"5a4a77ec4f1c1b87698c4edd","slug":"101514829804-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वादों गुणवता पूर्ण निस्तारण करे टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वादों गुणवता पूर्ण निस्तारण करे टीम
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में श्रावस्ती माडल के तर्ज पर भूमि विवादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई। अभियान के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी सीआरओ और एसपी सीटी को बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदारों को तहसीलों में नोडल अधिकारी नामित करते हुए कहा कि गांव वार आईजीआरएस, तहसील दिवस, जन सुनवाई में आने वाले शिकायती पत्रों को सूचीबद्ध कर लें। राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर राजस्व मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। भूमि विवादों को निपटाना सर्वोच्च प्राथमिकता में से है। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दो-दो टीमें बना लें। इसमें राजस्व के पांच और पुलिस के पांच कर्मचारी करेंगे।
सभी एसडीएम और सीओ को निर्देशित किया कि हुए टीमों से शिकायत के निस्तारण के संबंध में स्पॉट मेमो, फोटोग्राफ्स और शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर भी कराना सुनिश्चित करें। यदि ग्राम प्रधान अपनी ग्राम सभा की जमीन की रक्षा करने और स्थायी अतिक्रमण हटाने में जेसीबी और अन्य मशीनें उपलब्ध कराने में असफल रहता है तो उसको एलएमसी के पद हटा दें। इस मौके पर, एसपी अजय कुमार साहनी, सीआरओ अलोक कुमार वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सभी एसडीएम, सीओ सहित और तहसीलदार उपस्थित थे।