फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आनंद अध्यक्ष रतन चुने गए वैश्य सभा के महामंत्री

आनंद अध्यक्ष रतन चुने गए वैश्य सभा के महामंत्री

Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
आनंद अध्यक्ष रतन चुने गए वैश्य सभा के महामंत्री
आजमगढ़। अखिल भारतीय मध्येशीया (कांदू) वैश्य सभा की बैठक रविवार को कप्तानगंज बाजार स्थित श्री रामलगन गुप्त स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई। जिसमें संगठन के जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान हुए चुनाव में आनंद कुमार गुप्ता अध्यक्ष और रतन गुप्ता महामंत्री चुने गए। मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद साव व विशिष्ठ अतिथि के रुप में राज्य सूचना आयुक्त पीएन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि वैश्य समुदाय के लोगों के समक्ष तमाम समस्याएं है। जिनके समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है। संगठन के माध्यम से शासन प्रशासन तक अपनी बात रखा जाएगा। अध्यक्षता कर रहे डॉ. सीपी गुप्ता ने लोगों को शाकाहारी बनने की अपील किया। राष्ट्रीय महामंत्री बसंत कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोग अपने समाज में नव चेतना जगा कर आगे बढ़े। सम्मेलन के अंत में जिला कार्यकारिणी का चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष कुबेर गुप्ता व गिरिजेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें आनन्द कुमार गुप्त को जिलाध्यक्ष, रतन लाल को महामंत्री, अरविंद कुमार गुप्त को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के अंत में बाहर से आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमेश गुप्त, शंकर साव, भोला साव, माधुरी मद्घेशिया, वंदना, शीला गुप्ता, प्रांतीय कमेटी सदस्य बद्री प्रसाद गुप्ता, बेचू, संजय कुमार, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed