{"_id":"5a3d48204f1c1b4c528bb1a8","slug":"101513965600-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड गायब करने वाले बाबुओं के खिलाफ दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड गायब करने वाले बाबुओं के खिलाफ दी गई तहरीर
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से 2008-09 से 2012-13 के दौरान जारी की गई छात्रवृत्ति के गबन के मामले में आफिस का रिकार्ड गायब करने के आरोपी समाज कल्याण विभाग और डीआईओएस कार्यालय के तत्कालीन बाबुओं के खिलाफ तहरीर शहर कोतवाली में दे दी गई है। पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
जिले में 2008-09 से 2012-13 तक समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति और पेंशन आदि के मद में लगभग 150 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। इसमें 50 स्कूल-कालेजों में छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति के मद में लगभग 50 करोड़ का गबन हुआ था, जिसकी जांच इस समय चल रही है। जांच के लिए अधिकारियों की ओर से रिकार्ड तलब किया गया तो तत्कालीन बाबुओं की ओर से रिकार्ड गायब कर दिया गया है। उन्हें नोटिस जारी कर रिकार्ड मांगा गया तो पता चला कि वो महीनों से आफिस से ही बिना बताए गायब हैं। समाज कल्याण विभाग के आरोपी गंगा सागर राय जौनपुर में तैनात हैं। इनके खिलाफ आरसी भी कट चुकी है। डीआईओएस कार्यालय के धर्म सिंह भी गायब मिले। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी और डीआईओएस को एफआईआर के निर्देश दिए थे। बाबुओं के खिलाफ तहरीर शहर कोतवाली में दे दी गई है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।