{"_id":"59a6fbb54f1c1bf2278b486f","slug":"101504115637-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरीश अध्यक्ष, अनिल शाखा मंत्री चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरीश अध्यक्ष, अनिल शाखा मंत्री चुने गए
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद आजमगढ़ डिपो, ट्रैफिक के वार्षिक संगठनात्मक चुनाव में आंशिक संसोधन को लेकर मंगलवार को बैठक कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी नागेंद्र सिंह और अमरनाथ पाठक की देखरेख में संपन्न हुआ।
जिसमें गिरीश चंद्र पांडेय को शाखा अध्यक्ष, अनिल कुमार पांडेय को शाखा मंत्री, हरिश्चंद्र यादव को शाखा कोषाध्यक्ष चुना गया। लौटू यादव और मधुकर चतुर्वेदी को क्षेत्रीय प्रतिनिधि बनाया गया। चुनाव अधिकारी नागेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। बताया कि संगठन का वार्षिक संगठनात्मक चुनाव 23 अगस्त को संपन्न हुआ था। लेकिन उसमें कुछ आंशिक संशोधन करने के लिए मंगलवार को पुन: बैठक बुलाकर चुनाव संपन्न कराया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडेय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी पदाधिकारी सतत प्रयत्नशील रहेंगे।