{"_id":"59a467c74f1c1bbb018b4603","slug":"101503946695-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए की रोक के बाद भी की गई नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए की रोक के बाद भी की गई नियुक्त
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। जनता जूनियर हाईस्कूल खाझेपुर में मृतक आश्रित की नियुक्ति को अवैध बताते हुए दशरथ यादव ने मंडलायुक्त के रविंद्र नायक को ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने इसकी जांच कराने का निर्देश दिया है।
दशरथ यादव ने मंडलायुक्त को बताया कि श्री कवि सम्राट हरिऔध बालिका जूनियर हाई स्कूल निजामाबाद में सहायक अध्यापक रामवृक्ष यादव की नौकरी के दौरान ही मौत हो गई। उनके पुत्र प्रवीण कुमार यादव ने तीन जून 2016 को नियुक्ति के लिए विद्यालय के प्रबंधक को प्रार्थना पत्र दिया। जबकि प्रबंधक द्वारा विद्यालय में सीधी भर्ती के लिए 17 जून 2015 को ही विज्ञापन निकाला गया था। प्रवीण यादव ने जब अपने नियुक्ति की मांग की तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मृतक आश्रित के नियुक्ति के प्रकरण के निस्तारण तक विज्ञापन द्वारा सीधी भर्ती पर रोक लगा दी। लेकिन प्रबंधक ने विभागीय मिलीभगत से 31 जुलाई 2016 को साक्षात्कार कराकर 11 अगस्त 2016 को अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया। वहीं प्रवीण यादव को आठ मई 2017 को जनता जूनियर हाईस्कूल खाझेपुर में नियुक्ति कर दी गई। इसपर मंडलायुक्त ने डीएम को निर्देशित किया कि वह पत्रावली मंगाकर अपने स्तर से देखें। अगर नियुक्ति में गलत प्रक्रिया अपनाई गई है तो जिम्मेदारी का निर्धारण कर एफआईआर दर्ज कराएं और निलंबन की संस्तुति कर अवगत कराएं। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह को मामले की जांच सौंपी है।