{"_id":"5965170f4f1c1b72658b465c","slug":"101499797263-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में दूसरे दिन भी हथकरघा और पावरलूम रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में दूसरे दिन भी हथकरघा और पावरलूम रहे बंद
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर(ब्यूरो)। रेशमी वस्त्र उद्योग व्यपार मंडल के आह्वान पर जीएसटी के विरुद्ध पांच दिवसीय बंदी के दूसरे दिन मंगलवार को हथकरघा व पावरलूम कारखाने बंद रहे। लेकिन मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं व्यवसायियों ने बैठक कर सरकार की नीतियों को बुनकर विरोधी बताया।
बता दें कि भारत सरकार द्वारा रेशमी वस्त्र उद्योग व कारोबार पर लगाए गए जीएसटी क़ानून का विरोध करते हुए मुबारकपुर के सभी व्यवसायियों ने विरोध ने सोमवार से पांच दिवसीय बंदी का एलान किया था। बंदी के दूसरे दिन मंगलवार मुबारकपुर में साप्ताहिक बंदी रही और व्यवसायियों ने अपना कारोबार और कारखाने बंद रखे। साड़ी व्यवसाई अम्मार अदीबी, हाजी इफ़्तेख़ार अहमद, इफ़्तेख़ार अहमद मोनीम जी, हाजी सईदुल्लाह, जमीर अहमद, हाजी मुहम्मद अकरम ने सरकार को बुनकर विरोधी बताया। कहा कि सरकार बुनकरों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के बजाय बर्बाद करने पर तुली है और जबरन जीएसटी क़ानून को थोपना चाहती है, यदि इस कारोबार को जीएसटी के दायरे से दूर नहीं रखा गया तो यह उद्योग दम तोड़ देगा और बुनकर व मजदूर समाज के सामने रोजी-रोटी की समस्या बढ़ जाएगी और बुनकर समाज भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। उधर बंदी के कारण बुनकर मजदूर अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए चिंतित दिखाई दिए।