{"_id":"63c91e52e816e4631e11a49e","slug":"100-kg-banned-meat-recovered-in-azamgarh-police-arrested-one-accused-while-six-absconding-2023-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: 100 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, एक गिरफ्तार, छह फरार होने में कामयाब, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: 100 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, एक गिरफ्तार, छह फरार होने में कामयाब, तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 19 Jan 2023 04:11 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:11 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में खेतासराय थाना पुलिस ने छापा मार कर 100 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद कर मांस कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही छह आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मांस कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में खेतासराय थाना पुलिस ने छापा मार कर 100 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद कर मांस कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही छह आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से मांस काटने के उपकरण आदि बरामद किए। प्रतिबंधित मांस को दफन कराने के साथ ही पकड़े गए अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जहानागंज पुलिस बुधवार रात क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरहतीर जगदीशपुर गांव स्थित ईदगाह के पास कुछ लोग प्रतिबंधित मवेशी काट रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस वाहन देखते ही मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया तो वहीं छह अन्य भाग निकलने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने करीब 100 किलो प्रतिबंधित मांस, मांस काटने के उपकरण आदि भी बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए मांस कारोबारी ने अपना नाम शाह आलम उर्फ लैला निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज बताया।
विज्ञापन
Trending Videos
फरार हुए लोगों का नाम उसने जावेद उर्फ कल्लू, नूर आलम, सलाऊ निवासी बरहतीर जगदीशपुर बताया। तीन अन्य का नाम व पता वह नहीं बता सका। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए मांस कारोबारी शाह आलम का चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।