{"_id":"6328c11e77e868128e4d04cc","slug":"10-thousand-looted-from-a-bank-employee-with-a-gun-azamgarh-news-vns6749440192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटा बैंक कर्मी से 10 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा सटा बैंक कर्मी से 10 हजार की लूट
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के सेंटरवा बाजार के पास मोहनाठ मोड़ पर रविवार की देर रात एक बैंककर्मी को तमंचा सटा बदमाशों ने दस हजार लूट लिए। पीड़ित बैंक कर्मी ने निजामाबाद थाने पर तहरीर दी है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी अभिषेक राय एचडीएफसी बैंक की फूलपुर शाखा में कार्यरत हैं। रविवार को भी वह बैंक पर कुछ काम से मौजूद थे। रात लगभग नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा थे। निजामाबाद थाना अंतर्गत सेंटरवा बाजार के पास मोहनाठ मोड़ पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाश तमंचा सटा कर उनके पास रखे 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, पर्स में रखा सारा सामान लूटकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित निजामाबाद थाने पहुंचा। एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।