फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 bigha wheat crop burnt in the fire

Azamgarh News: आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जली

Thu, 09 Apr 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 bigha wheat crop burnt in the fire
बरदह के चौकी गांव में गेहूं के डंठल में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज में मारपीट में घायल युवक का चल रहा इलाज।
बरदह। चौकी गांव में मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे आंधी के बीच कंबाइन से कटे गेहूं के डंठल में आग लग गई। हवा की गति के साथ आग फैलती गई। देखते ही देखते 10 बीघा गेहूं की फसल जल कई।बड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


चौकी गांव के पीड़ित किसान गुरुदयाल राय, रामजन्म राय, टिंकू राय, जयप्रकाश राय, लूददूर राय और अंकित राय ने बताया कि मौसम में बदलाव को देखकर वे एक दिन पूर्व कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई कराए थे। तेज धूप होने पर भूसा बनवाना था कि रात में रामजन्म राय के खेत में आग की लपटे उठती दिखी। अभी क्षेत्रीय लोग कुछ समझ पाते कि हवा के साथ तेजी से आग बढ़ती गई। इधर, तेजी से आग को बढ़ता देख किसान व ग्रामीण झाड़-झंखाड़, बाल्टी का पानी आदि लेकर खेतों में उतर गए और करी एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफल हुए। इस अगलगी में करीब 10 बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे की देरी से पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। फायरमैन गुलाब प्रसाद ने बताया कि फायर सर्विस की गाड़ी जब तक पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी। लालगंज से आने में रात का समय और लोकेशन सही नहीं मिलने से देरी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed