फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 accused were caught near Durvasa Gate, two bikes, pistol, cartridges and knife recovered

Azamgarh News: 10 आरोपियों को दुर्वासा गेट के पास पकड़ा, दो बाइक, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद

Sun, 19 Jan 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
10 accused were caught near Durvasa Gate, two bikes, pistol, cartridges and knife recovered
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी के मामले में शामिल 10 आरोपियों को दुर्वासा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस और तीन चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए गिरोह बनाकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक आठ दिसंबर 2024 को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया निवासी बुझारत यादव ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिनकी बाइक घर के सामने से चोरी हो गई थी। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कराकर जांच में जुट गई। जांच के दौरान सरायमीर थाना क्षेत्र के चंदवा बहदपुर गोविंद सहित कुल 10 आरोपियों का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने शनिवार को गोविंद यादव सहित कुल 10 अन्य आरोपियों को दुर्वासा गेट से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में चंदवा बहदपुर निवासी गोविंद आलोक यादव, बखरा गांव निवासी सूरज गौतम, स्वाभिमान गौतम, शेखवलिया गांव निवासी बुधांकुर, आयुष कुमार, सौरभ गौतम उर्फ गोलू, खुरासो निवासी अर्पित मौर्या, बस्ती गांव निवासी किशन यादव, सिकरौर सहबरी निवासी लालू प्रसाद यादव शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गिरोह बनाकर जगह पहले रेकी करते हैं। इसके बाद उचित समय देखकर बाइक चुराते है। उसको बेचकर हम लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते है। बताया कि वह लोग अपने पास तमंचा व कारतूस व चाकू रखते हैं। जब भी कोई उनका विरोध या पकड़े का प्रयास करता है तो उसे इसी तमंचा व चाकू से डरा धमका कर भाग जाते हैं। अब तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed