फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.90 lakh candidates to appear for 2020 UP Board Exam

2020 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 1.90 लाख परीक्षार्थी

Fri, 08 Nov 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
1.90 lakh candidates to appear for 2020 UP Board Exam
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा 2020 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में 1.92 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। फिलहाल परीक्षा केंद्रों के चयन का कार्य चल रहा है। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी किये जाने की संभावना है।
विज्ञापन

फरवरी 2020 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में कुल 1 लाख 92 हजार 146 परीक्षार्थी पंजीकृत है। हाईस्कूल में 106831 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिसमें बालक 56239 व बालिका 50192 शामिल है। वहीं इंटरमीडिएट में 85315 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये है। जिसमें 44102 बालक व 41213 बालिका शामिल है। इन परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाने की कवायद में माध्यमिक शिक्षा परिषद जुटा हुआ है। सभी विद्यालयों से संसाधनों के ऑनलाइन डाटा लेने के बाद उसका स्थलीय निरीक्षण भी बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से करा लिया है। डीआईओएस कार्यालय ने अपनी जांच आख्या भी भेज दी है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed