फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.86 crore finished, construction not completed, villagers protest

1.86 करोड़ खत्म, नहीं पूरा हुआ निर्माण

Sun, 11 Aug 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
1.86 crore finished, construction not completed, villagers protest
अहरौला के सुल्तानीपुर गांव में सड़क न बनने से नाराज ग्रामीण प्रदर्शन करते। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। विकास खंड अहरौला के सुल्तानीपुर गांव में डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका। जबकि सड़क निर्माण के लिए जारी 1.86 करोड़ रुपये का बजट भी खत्म हो गया है। तीन साल से बोल्डर डालकर ठेकेदार फरार है। सीएम से शिकायत का भी कोई असर न होने से नाराज गांव के लोग रविवार को गांव में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुन: मुख्यमंत्री को आनलाइन शिकायत करते हुए निर्माण पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के रामप्रवेश यादव, लालता पांडेय, कर्मराज पांडेय, तालुकदार, राधेश्याम, शिवकुमार, प्रदीप, पुनीत मौर्य, इरशाद, फैयाज, सद्दाम आदि ने बताया कि सरकार के चलें गांव को मुख्यमार्ग से जोड़ें योजना के तहत डेढ़ किलोमीटर पक्की सड़क के निर्माण के लिए 1.86 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। लोकनिर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के जरिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया। चौड़ीकरण के लिए खेत में बोई गई फसल को खोदकर मिट्टी निकाली गई थी। ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर बोल्डर डालकर छोड़ दिया गया। तीन साल से गांव के लोग बोल्डर युक्त सड़क से होकर आ-जा रहे हैं। आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। सड़क पर गिरकर अब तक दर्जनों बूढ़े, बच्चे, जवान आदि गिरकर घायल हो चुके हैं। गांव वालों के मुताबिक काफी दिनों तक निर्माण न शुरू होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर आनलाइन शिकायत की गई। सीएम के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे, लेकिन आगे क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं हो पाई। शिकायतकर्ता दिनेश पांडेय के मुताबिक शिकायत के बाद लखनऊ से फोन कर लोग पूछ रहे थे कि आपकी समस्या का समाधान हो गया, इससे आप लोग संतुष्ट हैं। फोन करने वाले को भी अधूरे काम की जानकारी दी गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पता करने पर जानकारी हुई कि सड़क निर्माण के लिए जारी 1.86 करोड़ का बजट भी खाते से निकाल लिया गया है। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि जल्द सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो मजबूरन लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed