{"_id":"1d9e98ea-663f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"azam-says-never-to-be-like-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ भी बनना लेकिन मायावती मत बनना: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ भी बनना लेकिन मायावती मत बनना: आजम
मेरठ/ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि कुछ भी बनना पर मायावती मत बनना। उन्होंने सरकारी खजाने के सदुपयोग और दुरुपयोग पर भी बसपा सुप्रीमो को निशाने पर रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ शासक ऐसे हुए, जिन्होंने जिंदा रहते अपने बुत बनवा दिए और हाथी घोड़ों पर जनता का अरबों रुपये खर्च कर दिए। गरीब बालिकाओं को उनके आगे की पढ़ाई और शादी के लिए आर्थिक सहायता कर सपा सरकार कोई अहसान नहीं कर रही बल्कि यह बता रही है कि सरकारी खजाने का उपयोग किस तरह किया जाता है।
विज्ञापन
संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में ‘पढ़ें बेटियां, बढ़ें बेटियां’ और ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना के चेक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप कांड का जिक्र करते हुए कहा कि रेप हत्या से भी बड़ा अपराध है। इसके लिए फांसी नहीं बल्कि संगसार (पत्थर मारने) जैसी सजा होनी चाहिए ताकि जुल्म करने वाले को भी दर्द का अहसास हो सके। आजम ने कहा कि आज के सभ्य और शिक्षित समाज में लोग गर्भ में ही भ्रूण परीक्षण कराकर उसकी हत्या कर देते हैं तो उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। इस दौरान 828 बालिकाओं को योजनाओं का चेक दिया गया।
इसके साथ ही आजम खां ने नगर निगम के दो बड़े प्रोजेक्ट जेल रोड पर 11 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डॉ. राममनोहर लोहिया ऑडिटोरियम, कम्यूनिटी सेंटर, पार्क निर्माण और दिल्ली रोड स्थित काशी ग्राम के पास 75 लाख 43 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ईको पार्क का शिलान्यास भी किया।