{"_id":"6443ee692802ff8ee80e0355","slug":"azam-khan-reached-rampur-during-eid-milan-ceremony-after-discharged-from-hospital-delhi-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azam Khan: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर रामपुर पहुंचे आजम खां, ईद मिलन समारोह में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azam Khan: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर रामपुर पहुंचे आजम खां, ईद मिलन समारोह में लिया हिस्सा
Sat, 22 Apr 2023 07:58 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 22 Apr 2023 07:58 PM IST
सार
दिल्ली के एक अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आजम खां शनिवार को सीधे रामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ईद का पर्व मनाया।
विज्ञापन
आजम खां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां शनिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रामपुर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ईद मिलन समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आवास के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए थे आजम
बीती 16 अप्रैल की रात को आजम खां को तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आजम हार्निया की बीमारी से परेशान हैं। शुक्रवार को उनका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन होने के भी बाद ईद की खुशियां बांटने के लिए आजम खां अपनों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को दी ईद की बधाई
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जहां सबसे पहले आजम खां पहुंचे। पहले कहा जा रहा था कि ऑपरेशन की वजह से वह इस समारोह में शामिल नहीं होंगे। लेकिन शनिवार की शाम लगभग चार बजे आजम कार्यालय पहुंचें। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ईद की बधाई दी। इस मौके पर सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, आसिम राजा, अमरीश पटेल, अखिलेश कुमार, अमित शर्मा और शानी खां समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन