{"_id":"ab4087ac-c4eb-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"azam-khan-comments-on-modi-aide-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अमित शाह को कौन जानता है: आजम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अमित शाह को कौन जानता है: आजम
रामपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह के रामपुर से यूपी में अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम की शुरूआत करने के सवाल पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि ये कौन हैं?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमित शाह इतने बड़े नेता तो हैं नहीं, जिसका संज्ञान लिया जाए। गुजरात में भले ही लोग इनको जानते होंगे। यूपी में तो इनको कोई नहीं जानता है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात रामपुर पहुंचे आजम खां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अमित शाह कौन हैं? व्यापारी हैं, शिक्षक हैं, क्या हैं? उनके आने से क्या होने वाला है।
विज्ञापन
रामपुर से राम का नाम लेकर यूपी में अमित शाह के सार्वजनिक कार्यक्रम की शुरुआत करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम जी ने एक बार तो ऐसा हश्र किया कि भाजपा सत्ता से बाहर हो गई। अब फिर से भाजपा राम जी का नाम ले रही है। देखते हैं आगे क्या हश्र होता है।