फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youths Lure Away Teenage Girl, Threaten Gang Rape

Ayodhya News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए युवक, सामूहिक दुष्कर्म की धमकी

Tue, 05 May 2026 03:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
Youths Lure Away Teenage Girl, Threaten Gang Rape

विज्ञापन



अयोध्या। कोतवाली अयोध्या इलाके में दो लोगों पर 14 वर्षीय एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।



एफआईआर में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की जन्मतिथि आठ अप्रैल, 2012 है। उनकी पड़ोसी संगीता के शाहजहांपुर जिले के मोहमंडी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी दामाद अभिषेक उर्फ गोलू व उसका साथी सत्येंद्र सिंह 27 अप्रैल को संगीता के घर आए थे। उस समय वह काम के सिलसिले में बाहर थे।
विज्ञापन






इस बीच दोपहर लगभग 02:30 बजे वह दोनों उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर लेकर चले गए। संगीता से पूछने पर कोई समुचित जवाब नहीं मिला। आरोपी उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन गलत काम कर रहे हैं। कहीं शिकायत करने पर उससे सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बेटी को ढूंढकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी की तलाश कराई जा रही है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed