फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   You can see the flower garden spread over 1.5 acres on the banks of Saryu river

Ayodhya News: सरयू तट पर कर सकेंगे 1.5 एकड़ क्षेत्र में पुष्प वाटिका का दीदार

Sun, 08 Jun 2025 08:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
You can see the flower garden spread over 1.5 acres on the banks of Saryu river
अयोध्या। रामनगरी में आने वाले देश-दुनिया के पर्यटकों को अब 1.5 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में पुष्प वाटिका की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यह वाटिका सोलर लाइट से जगमग होगी। सरयू नदी के किनारे इसका निर्माण किया जा रहा है। पांच जून को राम मंदिर में राजा राम के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा व विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी पुष्प वाटिका में पौधरोपण भी किया था।
विज्ञापन


पुष्प वाटिका के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी गार्डन ग्लोरी ऑफ इंडिया को दी गई है। इस कंपनी के सीईओ कौशलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारी कंपनी को यह अवसर मिला है। अभी मौसमी फूलों के पौधों को रोपने की शुरुआत की गई है। आने वाले समय में यहां पर देशी-विदेशी विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। अयोध्या आने वाले पर्यटकों को यहां कुछ अलग तरह की अहसास होगा।
विज्ञापन


सीईओ के अनुसार पुष्प वाटिका में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए पेयजल और खानपान के साथ शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी। कैफेटेरिया का भी निर्माण कराया जाएगा। जो कोई भी रामलला के दर्शन करने के लिए यहां आए तो कुछ समय सरयू के किनारे प्राकृतिक वातावरण में व्यतीत करे, ऐसी कोशिश की जा रही है। उनके बैठने के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं। दीपावली के पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्प वाटिका विकसित करने के लिए बड़े क्षेत्रफल में जमीन नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई है। इस वाटिका का निर्माण सवा एकड़ जमीन में किया जा रहा है। यदि और भी जगह मिलती है तो आने वाले समय में पुष्प वाटिका को और विस्तार देने का काम किया जाएगा। इस वाटिका में शाम को प्रकाश के लिए सोलर लाइटिंग की व्यवस्था होगी। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप रामनगरी में पर्यटन विकास की कड़ी में यह पहल की गई है। यहां आने वालों को विभिन्न मनमोहक फूलों के बीच अलग तरह की अनुभूति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed