फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Women Roar Against SP MP at the Collectorate

Ayodhya News: सपा सांसद के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर गरजीं महिलाएं

Thu, 14 May 2026 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Women Roar Against SP MP at the Collectorate
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कचहरी गेट पहुंचीं और सपा नेतृत्व के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी देर तक गर्म रहा।
विज्ञापन


महिलाओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर “अखिलेश यादव शर्म करो” और “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लिखे थे। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं की भाषा लगातार मर्यादा की सीमाएं लांघ रही है और राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की बयानबाजी उनकी विकृत मानसिकता को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की भाषा लगातार गिरती जा रही है और जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।


जिला उपाध्यक्ष रीना द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी देश की जनता का भी अपमान है। प्रदर्शन में अशोका द्विवेदी, शशिकला प्रजापति, शकुंतला गौतम, यमुनोत्री केसरवानी, राजकुमारी, शशिरानी शर्मा, मोनिका सिंह, सीता सिंह, नीलम जायसवाल, सीता शर्मा, मंजू गुप्ता, अनीता द्विवेदी, नीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed