फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman gang-raped at gunpoint; one accused sent to jail

Ayodhya News: हथियार के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी भेजा गया जेल

Thu, 11 Jun 2026 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jun 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped at gunpoint; one accused sent to jail
हैदरगंज। जाना बाजार क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। धारदार हथियार के बल पर दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। महिला के पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

महिला के पति की चार वर्ष पूर्व लंबी बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके सास-ससुर बच्चों को लेकर शहर में रहते हैं, जिससे वह घर में अकेली रहती थी। घटना से भयभीत महिला ने 10 जून को हिम्मत जुटाकर हैदरगंज थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि 17 मई की रात प्रिंस मिश्रा और भरतराम यादव उसके घर में घुस आए थे। दोनों ने धारदार हथियार दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी धमकी के कारण महिला ने शिकायत दर्ज कराने में देरी की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी प्रिंस मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी भरतराम यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं। भरतराम को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed