फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wishing her husband a long life, she herself died

Ayodhya News: पति की लंबी उम्र की कामना कर खुद सो गई मौत की नींद

Sat, 11 Oct 2025 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Wishing her husband a long life, she herself died
पूरा बाजार। करवा चौथ की पावन रात, उस समय मातम में बदल गई, जब पति की लंबी उम्र की कामना में व्रत रखने वाली एक महिला की मौत हो गई। यह घटना थाना महाराजगंज क्षेत्र के पूरा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा खानपुर पुनहद की है। कुसुम मौर्य (35) पत्नी विजय मौर्य शुक्रवार की रात करवा चौथ का व्रत रखकर पूजा-पाठ करने और चांद देखकर भोजन करने के बाद अपने खेत की ओर चली गई थीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया राम निरंजन मौर्य के खेत के चारों ओर लगाए गए बाड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था। तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सुबह जब कुसुम घर पर नहीं मिलीं, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत के पास पहुंचने पर देखा कि कुसुम मृत अवस्था में पड़ी हैं। मृतका के पति विजय मौर्य बाहर रहकर नौकरी करते हैं। उनके पीछे दो छोटे बच्चे आस्था (8) और अनिकेत (6) हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार शोक में डूब गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण करंट लगना प्रतीत हो रहा है, वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed