फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wife seeks 1 crore compensation and pleads for a permanent job.

Ayodhya News: पत्नी ने मांगा एक करोड़ मुआवजा, स्थायी नौकरी की गुहार

Wed, 02 Sep 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Wife seeks 1 crore compensation and pleads for a permanent job.
कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिला​धिकारी से मिलने पहुंची  मृतक की पत्नी अंजनी मौर्य व अन्य।
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में 25 अगस्त को हुई रामलगन मौर्य की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी अंजनी मौर्य ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता और स्थायी नौकरी की मांग की है। उन्होंने घटना में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में अंजनी मौर्य ने बताया कि उनके पति रामलगन मौर्य अपनी वृद्ध मां को डॉक्टर से दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पहले बम से हमला किया और इसके बाद पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। बम और गोली लगने से रामलगन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी वृद्ध मां भी छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मामले में थाना पूराकलंदर में रिपोर्ट दर्ज है। मृतक के पत्नी ने कहा कि रामलगन खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक के 16 वर्षीय बेटे निशांत मौर्य और 15 वर्षीय बेटी आशी मौर्य की पढ़ाई, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने आपदा एवं राहत के तौर पर एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के भरण-पोषण के लिए स्थायी नौकरी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तथा रासुका की कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार की जान-माल की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। इस दौरान मृतक के भाई अखिलेश कुमार, बलराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed