{"_id":"6a29ad65fc1790c9180fc2dc","slug":"violent-storm-wreaks-havoc-houses-collapse-and-trees-are-uprooted-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-151498-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तेज आंधी ने मचाई तबाही गिरा मकान और उखड़े पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तेज आंधी ने मचाई तबाही गिरा मकान और उखड़े पेड़
Thu, 11 Jun 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
मवई। ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे आई चक्रवाती आंधी ने भारी तबाही मचाई है। इसकी चपेट में आए दर्जन भर गांवों में बिजली के खंभे टूटे तो पेड़ उखड़ गए। इस कारण कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
तेज हवाओं के चलते डिलवल, मोहनलाल पुरवा, रायपुर और होलूपुर समेत कई गांवों में सैकड़ों पेड़ टूटकर गिर पड़े। डिलवल गांव में पेड़ गिरने से कमलेश विश्वकर्मा की एक भैंस की मौत हो गई जबकि 25 यूकेलिप्टस के पेड़ भी टूट गए। मोहनलाल पुरवा में रामचंद्र वर्मा की गुमटी पलट गई, हालांकि वह सुरक्षित बच गए। कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट के तार टूट गए। एलटी लाइन के तार भी क्षतिग्रस्त हुए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रायपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता पारुल सिन्हा ने बताया कि रायपुर सहित आसपास के गांवों में करीब 25 से 30 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बिजली निगम के कर्मचारी रातभर पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढने और मरम्मत कार्य में जुटे रहे। बीपी मवई पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात भी घंटों प्रभावित रहा। हाइवे चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।