{"_id":"678625414d52f2f7e3054445","slug":"vehicles-of-pilgrims-from-jharkhand-gujarat-collided-on-prayagraj-highway-in-ayodhya-10-people-injured-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहन भिड़े, 10 लोग घायल; स्कॉर्पियो में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहन भिड़े, 10 लोग घायल; स्कॉर्पियो में लगी आग
Tue, 14 Jan 2025 02:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:20 PM IST
सार
प्रयागराज हाईवे पर झारखंड-गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अयोध्या में मंगलवार को प्रयागराज हाईवे पर झारखंड और गुजरात के दर्शनार्थियों की स्कॉर्पियो व कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। पेट्रोल पंप संचालक की ओर से आग को बुझाया गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दोनों वाहनों में सवार 10 लोग हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट बाजार में पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तीन एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. संत कुमार मौर्य और डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि अयोध्या में दर्शन पूजन करने के बाद झारखंड के दर्शनार्थी प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से अयोध्या की तरफ आ रहे गुजरात के दर्शनार्थी अपने वाहन को पेट्रोल पंप की तरफ पेट्रोल भरवाने के लिए मुड़े और दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
घायलों में झारखंड के गुल्ली थाना इटखोरी निवासी अनुराधा ( 50) मन्नी देवी (40), ममता (25) , नेहा कुमारी (21) , नई सराय गुजरात निवासी नितिन (45) , मंथन (17) , वर्षा (37), श्रेया (11), किशोर परमार( 62 ) और एक अन्य शामिल हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना के सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है।