फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP candidates participated in the running test in Ayodhya; three collapsed after fainting. Due to the sco

यूपी: अयोध्या में 675 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, तीन गश खाकर गिरे; तेज धूप के चलते बाकी की परीक्षा 22 सितंबर को

Wed, 16 Sep 2026 07:02 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, अयोध्या
अमर उजाला, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 16 Sep 2026 07:02 PM IST
सार

अयोध्या में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 675 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। तेज धूप और कड़ी परीक्षा के दौरान तीन अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। करीब 460 अभ्यर्थी सफल रहे। बाकी अभ्यर्थियों की दौड़ अब 22 सितंबर को आयोजित होगी।

विज्ञापन
UP candidates participated in the running test in Ayodhya; three collapsed after fainting. Due to the sco
होमगार्ड शारीरिक भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाभासेमर स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को 675 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। तेज धूप और कड़ी शारीरिक परीक्षा के चलते दौड़ के दौरान तीन अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 400 मीटर के ट्रैक पर 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करना अनिवार्य था। निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए एक अभ्यर्थी को मैदान के करीब 12 चक्कर लगाने पड़े। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह चार बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे। सुबह छह बजे से दौड़ शुरू कराई गई और अभ्यर्थियों को चार स्लॉट में दौड़ाया गया। पहले स्लॉट में 160 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। दौड़ की प्रक्रिया करीब 11 बजे तक चली। 
विज्ञापन


दौड़ से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद उनके पैर में चिप लगाई गई और कैमरे के सामने चेस्ट नंबर समेत आवश्यक जानकारी दर्ज की गई। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को ट्रैक पर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी दौड़ कैमरों की निगरानी में कराई गई। दौड़ में करीब 460 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे। तेज धूप को देखते हुए 675 अभ्यर्थियों की दौड़ के बाद शेष अभ्यर्थियों की दौड़ स्थगित कर दी गई। अब उन्हें 22 सितंबर को को अवसर दिया जाएगा। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक संस्था की ओर से पूरी परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed