फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unrestricted movement of trust personnel; funds continued to be taken out without checks

Ayodhya News: ट्रस्ट कर्मियों की बेरोकटोक आवाजाही, बिना जांच के बाहर आती रही रकम

Sun, 28 Jun 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Unrestricted movement of trust personnel; funds continued to be taken out without checks
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में ट्रस्ट और सुरक्षा एजेंसियों की घोर लापरवाही बड़ी वजह रही है। मंदिर के किसी भाग में ट्रस्ट कर्मियों की बेरोकटोक आवाजाही थी। परिसर में प्रवेश और बाहर निकलने के दौरान किसी की तलाशी नहीं होती थी। इसी का फायदा उठाकर चढ़ावे की रकम लंबे समय तक बाहर जाती रही।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर की सुरक्षा में विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ निजी सुरक्षा एजेंसी के जवान भी तैनात हैं। परिसर में प्रवेश के समय आम श्रद्धालुओं की कई स्तरों पर जांच होती थी, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों को पहचान और नियमित आवाजाही के कारण सीधे अंदर जाने और बाहर निकलने की छूट थी।
विज्ञापन

ड्यूटी पूरी होने के बाद कर्मचारियों की तलाशी नहीं होती थी। यही वजह रही कि उन पर सुरक्षा कर्मियों का संदेह भी नहीं जाता था और वे बिना किसी रोक-टोक के परिसर से बाहर निकल जाते थे। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि इसी बड़ी खामी की आड़ में चढ़ावे की रकम पार की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ट्रस्ट कर्मियों की थी हनक, नतमस्तक थे सुरक्षाकर्मी
सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट कर्मियों का प्रभाव भी सुरक्षा व्यवस्था पर साफ दिखाई देता था। सुरक्षा में तैनात जवान उनके साथ सामान्य औपचारिक व्यवहार करते थे और तलाशी की प्रक्रिया लागू नहीं करते थे। चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की हनक सर्वाधिक थी। वह मंदिर के किसी भी गेट से बेधड़क प्रवेश करता था। परिसर में भी बाइक से घूमता था। उसका हर आदेश लोग चंपत राय का आदेश समझकर सिर माथे लगाते थे। अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि यह केवल व्यवस्था की चूक थी या इसके पीछे किसी स्तर पर मिलीभगत भी थी। वहीं, चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था की पूरी कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है। संभावना है कि आगे ट्रस्ट कर्मचारियों के लिए भी आम लोगों की तरह अनिवार्य तलाशी और सख्त प्रवेश-निकास प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे।

इनसेट
चंपत राय ने खड़े किए हाथ तो टिन्नू ने दिलाई मिट्टी
सूत्रों के अनुसार टिन्नू की हनक चंपत राय से ज्यादा हो गई थी। एक मंदिर के निर्माण में एक व्यक्ति ने रामजन्मभूमि की मिट्टी की आवश्यकता बताई। इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से इन्कार कर दिया। फिर उन्होंने टिन्नू से संपर्क साधा तो एक बोरी मिट्टी उनके घर तक पहुंचा दी गई। इसी से उसके रसूख का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed