फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Triveni of songs, music and spirituality flowed in Saryu Mahotsav

Ayodhya News: सरयू महोत्सव में प्रवाहित हुई गीत-संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी

Sat, 22 Jun 2024 04:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 22 Jun 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Triveni of songs, music and spirituality flowed in Saryu Mahotsav
अयोध्या। सरयू तट पर आंजेनय सेवा संस्थान की ओर से संचालित सरयू महोत्सव में गीत-संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहमान हो रही है। बृहस्पतिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में रामलीला का मंचन हुआ। केवट प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं, दूसरे दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के पति रोहित सिंह ने किया।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार की रात यश म्यूजिकल फाउंडेशन के कलाकारों ने संगीता आहूजा के निर्देशन में केवट प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से रामायण युग को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नदी पार कराने को लेकर राम व केवट के बीच वार्तालाप के प्रसंग ने सभी को मुग्ध कर दिया। इससे पहले गणेश स्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

दूसरे दिन रामकथा महोत्सव में व्यासपीठ से आचार्य मनोज अवस्थी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बरात लेकर पहुंचे तो उसे देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित हो गए, लेकिन माता पार्वती ने खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप में स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक महंत शशिकांत दास ने कलाकारों को सम्मानित किया गया। संचालन महंत मनीष दास ने किया। कार्यक्रम में अधिकारी राजकुमार दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत रामभूषण दास कृपालु, महंत रामजी शरण, महंत गिरीश दास, महंज जर्नादन दास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

5051 बत्तियों की होगी महाआरती
महंत शशिकांत दास ने बताया कि माता सरयू का अवतरण दिवस ज्येष्ठ पूर्णिमा यानी शनिवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मां सरयू की भव्य झांकी सजेगी। पूजन-अर्चन और अभिषेक होगा। मां सरयू को चुनरी अर्पित की जाएगी। 5051 बत्ती की महाआरती उतारी जाएगी। समस्त कार्यक्रम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होगा। इस दौरान रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्यों की मौजूदगी रही।


अयोध्या तीर्थ पुरोहित समिति भी मनाएगी अवतरण दिवस

अयोध्या तीर्थ पुरोहित जन कल्याण समिति की ओर से भी शनिवार को मां सरयू का अवतरण दिवस मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष देवांशु पांडेय ने बताया कि यह समिति पिछले 32 वर्षों से मां सरयू का अवतरण दिवस मनाती आ रही है। इसकी स्थापना स्व़ आशाराम पांडेय ने 1992 में की थी। इसी क्रम में शनिवार को संत तुलसीदास घाट पर पर मां सरयू की झांकी सजाकर 5100 बत्तियों की महाआरती उतारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed