फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Training of the first batch of 66 census field trainers completed.

Ayodhya News: जनगणना के पहले बैच के 66 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा

Fri, 09 Oct 2026 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Training of the first batch of 66 census field trainers completed.
भासेमर स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में फील्ड ट्रेनर व अन्य।
अयोध्या। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत जिले में नामित 98 फील्ड ट्रेनरों में से पहले बैच के 66 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को पूरा हो गया। डाभासेमर स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में सात से नौ अक्तूबर तक चले प्रशिक्षण में चार मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना की प्रक्रिया और डिजिटल माध्यम से आंकड़े जुटाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


उप निदेशक जनगणना एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि जिले में एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इस दौरान प्रगणक निर्धारित प्रश्नावली के तहत प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से कुल 40 सवाल पूछकर जरूरी जानकारियां जुटाएंगे। आंकड़ों के संकलन और फीडिंग के लिए मोबाइल ऐप आधारित डिजिटल गणना का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नावली भरने, सूचनाओं के सही संकलन और सत्यापन की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले फील्ड ट्रेनर अब जनगणना में नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। समापन पर जिला जनगणना अधिकारी अमित कुमार भट्ट ने कहा कि गणना में त्रुटियों से बचने के लिए फील्ड स्तर पर कार्मिकों को प्रत्येक प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराना जरूरी है। इस दौरान नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर पूजा चौधरी और जनगणना निदेशालय की प्रतिनिधि प्रियंका मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed