फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The warm sunshine that came out after nine days gave some relief from the melting

Ayodhya News: नौ दिन बाद निकली गुनगुनी धूप ने गलन से दी थोड़ी राहत

Tue, 30 Dec 2025 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
The warm sunshine that came out after nine days gave some relief from the melting
अयोध्या। नौ दिनों के इंतजार के बाद गुनगुनी धूप निकली तो गलन से थोड़ी राहत मिली। बुधवार को सुबह एक बार फिर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रात में ठिठुरन सताती रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह शहर के साथ ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा नहीं था। आसमान में घने बादल छाए हुए थे। ऐसे में सर्दी का सितम बरकरार रहा। रात की ही तरह सुबह भी कोहरा न होने से हाईवे और अन्य मार्गों पर आवागमन सामान्य रहा। सुबह 11.30 बजे के बाद घने बादलों की ओट से सूर्य ने बाहर निकलने की कोशिश शुरू की तो लोगों के मन में उम्मीद का नया सबेरा हुआ। धीरे-धीरे समय आगे बढ़ने के साथ हल्की धूप निकल आई।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे दिन इसके प्रभाव के चलते गलन से काफी हद तक राहत मिली। घरों में मौजूद लोगों ने लॉन के साथ छत की तरफ रुख कर लिया। कई दिनों के बाद निकली गुनगुनी धूप हर किसी को रास आई। यह अलग बात रही कि शाम होने से पहले ही एक बार फिर बादलों का घेरा घना हो गया। इसके बाद ठंड में पहले की ही तरह इजाफा होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी और सामान्य से 4.5 डिग्री की गिरावट के साथ 17 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में 3.5 डिग्री की गिरावट के साथ सामान्य से सिर्फ 0.5 डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। हवा सामान्य गति से पछुआ चलती रही।




कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागा के अध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि बुधवार को सुबह घना कोहरा हो सकता है। दिन चढ़ने के साथ यह छटेगा। इसके बाद मंगलवार की ही तरह हल्की धूप निकल सकती है। नए साल के पहले दिन भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में इतनी ही गिरावट हो सकती है। ऐसे में दिन में थोड़ी राहत रहेगी और रात में ठंड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed