फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP district panchayat member Property worth 14 crore seized including complex in case of fraud Ayodhya

Ayodhya News: करोड़ों की ठगी का मामला, सपा के जिला पंचायत सदस्य के कॉम्प्लेक्स समेत 14 करोड़ की संपत्ति सीज

Thu, 18 Dec 2025 03:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 03:01 PM IST
सार

अयोध्या में लोगों से करोड़ों की ठगी के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सपा के जिला पंचायत सदस्य के कॉम्प्लेक्स समेत 14 करोड़ की संपत्ति सीज कर दी गई। आगे पढ़ें पूरा मामला... 

विज्ञापन
SP district panchayat member Property worth 14 crore seized including complex in case of fraud Ayodhya
सपा के जिला पंचायत सदस्य की 14 करोड़ की संपत्ति सीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनकी करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी गई है। 

विज्ञापन


यह कार्रवाई 14 (1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई। इससे पहले प्रशासनिक और पुलिस टीम ने क्षेत्र में डुगडुगी पिटवाकर कार्रवाई की सार्वजनिक मुनादी कराई। इसके बाद आरोपियों का बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स और अन्य अचल संपत्तियों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन




इस दौरान एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल पूराकलंदर मनोज शर्मा, कोतवाल रामजन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ल, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर हुई ठगी

गौरतलब है कि आरोपी राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह, निवासी ग्राम सरियांवा तहसील सोहावल थाना पूराकलंदर पर प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर कई लोगों को ठगने के आरोप हैं। वर्तमान में दोनों सहित अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed