फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Review of Flood Preparedness: Directives Issued to All Departments

Ayodhya News: बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को दिए निर्देश

Sun, 31 May 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 31 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Review of Flood Preparedness: Directives Issued to All Departments
अयोध्या। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक समय-समय पर आयोजित की गई, जिसमें बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसी क्रम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रही तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जनपद की तीन तहसीलों सदर, सोहावल एवं रुदौली आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित होती हैं। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में तहसील सदर के माझा मोड़ाडीहा, माझा मुंडाडीहा बस्ती, माझा सलेमपुर, माझा पूरे चेतन, माझा पीपरी संग्राम, माझा मड़ना, माझा रामपुर पुवारी एवं माझा काजीपुर, तहसील सोहावल के माझा कला तथा रुदौली तहसील के कैथी माझा मजरा कैथी, सराय नासिर, पसेया, संडरी एवं उधरौरा सहित अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय से बाढ़ चौकियों की स्थापना सुनिश्चित की जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूर्ण कर ली जाएं। राहत सामग्री, नावों, बचाव उपकरणों एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed