{"_id":"6aaae1eb73197d6ddb0ccf87","slug":"rampath-to-saket-sadan-road-to-be-improved-at-a-cost-of-1490-crore-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-158874-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 14.90 करोड़ से संवरेगा रामपथ से साकेत सदन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 14.90 करोड़ से संवरेगा रामपथ से साकेत सदन मार्ग
Thu, 17 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामपथ स्थित गुदड़ी बाजार चौराहे से साकेत सदन तक का मार्ग जल्द ही नए कलेवर में दिखेगा। नगर निगम सीएम ग्रिड योजना के तहत इस 700 मीटर लंबे मार्ग के विकास पर 14.90 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सड़क के सुंदरीकरण के साथ ही सभी यूटिलिटी सुविधाओं को व्यवस्थित किया जाएगा।
बिजली, सीवर और पानी की पाइप लाइनें भूमिगत की जाएंगी। इससे सड़क किनारे के बेतरतीब तारों और पाइपों से मुक्ति मिलेगी। मार्ग अधिक व्यवस्थित और सुंदर नजर आएगा। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ और पैदल पथ विकसित होंगे। पैदल चलने वालों के लिए बेहतर जगह उपलब्ध कराई जाएगी। मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से सड़क को रोशन किया जाएगा।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग पर सीवर लाइन डाली जा चुकी है। विकास कार्य के दौरान सभी यूटिलिटी सुविधाओं को व्यवस्थित किया जाएगा। सड़क के साथ पैदल यात्रियों और अन्य जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम कराया जाएगा।