फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnavami is the festival of the rise of self-illumination

Ayodhya News: रामनवमी का पर्व आत्म प्रकाश के उदय का पर्व

Sun, 06 Apr 2025 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 06 Apr 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Ramnavami is the festival of the rise of self-illumination
अयोध्या। श्रीराम जन्मोत्सव की महिमा वेदों में कही गई है। मान्यता है कि रामनवमी पर समस्त तीर्थ अयोध्या पैदल चल कर आते हैं। श्रीराम जन्म पर अयोध्या में जो भी उपस्थित होता है उसके जन्म जन्मांतर के सारे पाप समाप्त हो जाते हैं। इन्हीं मान्यताओं के चलते हर रामनवमी पर अयोध्या में तीर्थों का कुंभ लगता है। इस राम जन्मोत्सव पर भी आस्था की धारा प्रवाहित होती रही। संत-धर्माचार्यों ने इस अवसर पर जन्मोत्सव की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य ने कहा कि राम का अर्थ है स्वयं का प्रकाश। राम हमारी आत्मा का प्रकाश हैं। इसलिए रामनवमी का पर्व आत्म प्रकाश के उदय का पर्व है। श्रीराम का जन्म सुख का मूल है। महंत रामशरण दास ने कहा कि श्रीरामजन्म का अर्थ है धर्म, आनंद का प्रकट होना। अयोध्या में तीर्थों का कुंभ लगता है। तीर्थराज प्रयागराज भी रामनवमी पर अपनी कालिमा धुलने अयोध्या आते हैं और सरयू स्नान करते हैं। महंत डॉ़ भरत दास ने कहा कि रामजन्म के दिन समस्त देवी-देवता अयोध्या पधारते हैं। रामचरित मानस में लिखा है कि सो अवसर बिरंचि जब जाना। चले सकल सुर साजि बिमाना... जब ब्रह्माजी ने भगवान के प्रकट होने का अवसर जाना तब सारे देवता विमान सजा-सजाकर चले। रामजन्मोत्सव पर अयोध्या में इस बार कुछ इसी तरह का दृश्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed