फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir ayodhya Devotees will be able to watch Ramlala Aarti sitting at home

Ram Mandir: राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे ऐसे देख सकेंगे Live आरती

Wed, 13 Mar 2024 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Mar 2024 10:25 AM IST
सार

अब भक्त घर बैठे रामलला की आरती देख सकेंगे। दूरदर्शन पर रामलला की श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Ram Mandir ayodhya Devotees will be able to watch Ramlala Aarti sitting at home
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला के भक्तों को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से एक नई सुविधा प्रदान की गई है। भक्त घर बैठे हर दिन सीधे अयोध्या से आरती का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। दूरदर्शन रोज सुबह 6:15 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा। मंगलवार को इसका शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन


22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से राम मंदिर भक्तों के लिए खोला गया था। मंदिर खुलते ही रामलला के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामलला के दरबार में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही रामलला की आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास की व्यवस्था शुरू की गई थी। श्रृंगार, भोग व शयन आरती में सम्मिलित होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास जारी किए जाते हैं। अब रामलला की सुबह 6:15 बजे होने वाली श्रृंगार आरती के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदर्शन ने मंगलवार को पहले दिन इसका ट्रायल किया है। बुधवार से रोजाना लाइव प्रसारण की सुविधा सुचारू रूप से चलेगी। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक लगभग 75 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि रामलला की श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण दूरदर्शन की ओर से शुरू कर दिया गया है । जल्द ही रामलला की संध्या आरती के भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed