{"_id":"66a93c9d05236394bb0f28b6","slug":"passengers-yearning-for-water-at-the-station-in-the-sultry-heat-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-116890-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: उमस भरी गर्मी में स्टेशन पर पानी को तरस रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: उमस भरी गर्मी में स्टेशन पर पानी को तरस रहे यात्री
विज्ञापन
रुदौली रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक के यात्री टिनशेड में नहीं लगा पंखा।
भेलसर। रुदौली का रेलवे स्टेशन यात्री सुविधाओं के लिए तरस रहा है। रेलवे स्टेशन पर यात्री पेयजल, शौचालय, पंखा सहित अन्य सुविधाओं से वंचित हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जगह-जगह लगाए गए हैंडपंप व टोटियां सूखी पड़ी हैं। यात्री पेयजल के लिए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक भटकते रहते हैं।
यहां प्लेटफार्म एक व दो नंबर पर बनाए गए यात्री शेड में एक भी पंखा नहीं लगा है। यात्रियों को टिनशेड के नीचे उमस भरी गर्मी में बैठना पड़ता है। यहां यात्रियों के लिए दो स्थानों पर शौचालय बनाए गए हैं। एक में हमेशा ताला लटका रहता तो दूसरा गंदगी के कारण जाने लायक नहीं है।
ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री मो.आसिफ, कामरान अहमद, दिनेश सिंह कहते है कि हम लोगों का प्रतिदिन लखनऊ आवागमन होता है। कभी कभी रात में ट्रेन दो नंबर प्लेट फार्म पर खड़ी होती है। टिनशेड में लाइट ही नहीं लगी है। यात्री अंधेरे में बैठकर ट्रेन आने का इंतजार करते हैं। ट्रेन से उतरने वाले यात्री अंधेरा होने कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
यात्री टिनशेड में पंखा लगाने के लिए पंखा आ गया है। खराब हैंडपंप मरम्मत सहित अन्य समस्या के लिए कई बार मेमो भेजा है। लोकल ब्रांड का पानी ट्रेन में पहुंचाने वालों को रोक दिया गया है। सुधार किया जा रहा है।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक