फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Parashuram-hood is the pinnacle of conduct: Dr. Vidyasagar

आचरण की पराकाष्ठा है परशुरामत्व: डॉ. विद्यासागर

Sun, 19 Apr 2026 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Apr 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Parashuram-hood is the pinnacle of conduct: Dr. Vidyasagar
 नाका हनुमानगढ़ी में आयोजित परशुराम जयंती समारोह में मौजूद अति​थि।
अयोध्या। सनातन ब्राह्मण समाज न्यास की ओर से नाका हनुमानगढ़ी में परशुराम जयंती का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शंकराचार्य परिषद के राष्ट्रीय पार्षद डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम का व्यक्तित्व मूलतः रामत्व का ही विस्तार है। वर्तमान संदर्भ में मात्र शस्त्र धारण कर लेना किसी को परशुराम की श्रेणी में खड़ा नहीं करता, अपितु इसके लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे महंत रामदास ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा तभी संभव है जब ब्राह्मण सुरक्षित और स्वाभिमानी है। ब्राह्मण समाज अपनी भावी पीढ़ी को पुरातन वैदिक प्रज्ञा के साथ-साथ आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधानों से भी सुसज्जित करे। मंच पर न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शिव शंकर शास्त्री, गोकरण द्विवेदी व उपेंद्र शर्मा की उपस्थिति रही। संचालन आदित्य नारायण मिश्र व संदीप तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पंडित राजकुमार मिश्रा, दिनेश चंद्र चतुर्वेदी, अजय रंजन पांडेय, नागेंद्रमणि त्रिपाठी, व्यापारी नेता राजेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


भगवान परशुराम के विचारों को आत्मसात करके ही होगा राष्ट्र कल्याण: कृपा निधान

अयोध्या। भगवान परशुराम के विचारों को आत्मसात करें तभी हमारे समाज व राष्ट्र का कल्याण होगा और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। ये बातें अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी ने कहीं। इस अवसर पर जिले के तीन ब्राह्मण समाज के पीसीएस अधिकारी बने अंतिम तिवारी, हर्ष तिवारी और अंकित तिवारी को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त जीएसटी कमिश्नर इंद्र प्रकाश तिवारी रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लषणधर त्रिपाठी व संचालन द्वारिका प्रसाद पांडेय ने किया। कार्यक्रम में वैद्य आरपी पांडेय, मधु उपाध्याय, विनीत पांडेय, देवी प्रसाद दुबे, उमाशंकर तिवारी, बाबूराम पांडेय, सदानंद पांडेय, दुखहरन शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण चेतना मंच ने मनाई परशुराम जयंती

अयोध्या। भगवान परशुराम की जयंती पर सोहावल में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्राह्मण चेतना मंच के प्रदेश संयोजक विशवेष नाथ मिश्रा सुड्डू के संयोजन में राष्ट्रीय लोकदल के कैंप कार्यालय पूरे राम रूप मिश्र मोइया में आयोजन हुआ । सुड्डू ने कहा भगवान परशुराम के जीवन से समाज को सीख लेने और उनके पद चिन्हों पर चलने की आज जरूरत है। अध्यक्षता अमरजीत पांडेय और संचालन प्रकाश नारायण पांडेय ने किया। कार्यक्रम में बद्रीनाथ मिश्रा, कुलभूषण मिश्रा, दीनानाथ तिवारी, जय नारायण तिवारी, बृजेश मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

भगवान परशुराम के जीवन और शौर्य को किया याद
तारुन। जय बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्णानंद शर्मा के नेतृत्व में हैदरगंज स्थित संगठन कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के जीवन, उनके शौर्य, तप और धर्म रक्षा के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वहीं जाना बाजार स्थित देवलहा शिव मंदिर में भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकुमार पांडेय, संदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
मिल्कीपुर। विश्व ब्राह्मण परिषद की ओर से हैरिंग्टनगंज बाजार में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कारों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी रवि और संचालन दयाशंकर तिवारी ने किया। इस अवसर पर मानस मणि त्रिपाठी, उमाशंकर शुक्ल, देवकांत तिवारी, गौरीशंकर, रामसागर दुबे , सत्येंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, रिंकू पांडेय, अनिल तिवारी, अशोक तिवारी, सुनील उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed