{"_id":"6aa58d03311f9a6d4b0885d1","slug":"no-resolution-even-after-the-60th-complaint-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-158545-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 60वीं शिकायत पर भी नहीं मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 60वीं शिकायत पर भी नहीं मिला समाधान
Sat, 12 Sep 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
रौनाही थाने में एसडीएम आदित्य विक्रम ने सुनी समस्याएं
बीकापुर/मिल्कीपुर/रुदौली/सोहावल/जाना बाजार/मायाबाजार। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित होने वाला थाना समाधान दिवस अब फरियादियों के लिए महज औपचारिकता बनकर रह गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पातूपुर दोहरी निवासी बुजुर्ग राम तेज वर्मा हैं, जिन्होंने शनिवार को एक ही जमीन विवाद के समाधान के लिए 60वीं बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।
राम तेज वर्मा के मुताबिक एक गाटे की कुछ बिस्वा जमीन विपक्षी के हिस्से में दर्ज हो गई है। इसे वापस पाने के लिए वह करीब 40 बार संपूर्ण समाधान दिवस और 20 बार थाना समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद न तो जमीन की समस्या का समाधान हुआ और न ही उन्हें कोई ठोस राहत मिल सकी।
बीकापुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 19 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 10 पुलिस और नौ राजस्व विभाग से जुड़ी थीं। हैरानी की बात यह रही कि एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम संतोष कुमार, सीओ दिनेश गोदारा और कोतवाल देवेंद्र पांडेय करीब एक घंटे तक मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोहावल में भी तस्वीर अलग नहीं रही। ग्राम प्रधान अर्थर के प्रतिनिधि राजकिशोर ने एसडीएम आदित्य विक्रम अग्रवाल के सामने नवीन परती की जमीन पर कब्जे की शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि पांच बार शिकायत कर चुके हैं। राजस्व निरीक्षक बेदखली की रिपोर्ट भी लगा चुके हैं, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। छह शिकायतें दर्ज हुईं और किसी का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
रुदौली में आठ शिकायतें आईं, जिनमें पांच राजस्व और तीन पुलिस से संबंधित थीं। यहां भी कोई उच्चाधिकारी मौजूद नहीं रहा। अरविंद कुमार ने नाली पर कब्जे और अफजल ने टैक्सी रूट की शिकायतें कीं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। हैदरगंज में सात में दो मामले निस्तारित हुए, जबकि महराजगंज में चार शिकायतों में एक भी निस्तारित नहीं हुई।
पैमाइश के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप
इनायतनगर, खंडासा और कुमारगंज में राजस्व विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इनायतनगर में 21 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण हुआ। इसी दौरान पलिया माफी की वंदना ने पैमाइश के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने की शिकायत की। जांच में सामने आया कि खुद को राजस्व निरीक्षक बताने वाला प्रशांत तिवारी इस पद पर है ही नहीं। एसपी ग्रामीण ने मामले में जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।