फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Modi spoke 'mann ki baat' despite remaining silent

Ayodhya News: मौन रहकर भी ''मन की बात'' कह गए मोदी

Mon, 06 May 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Modi spoke 'mann ki baat' despite remaining silent
रामपथ पर अभिवादन स्वीकार करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।  - फोटो : संवाद
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी ने सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अयोध्या में रविवार की शाम रोड शो कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार दी। रोड शो से पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। रामलला के दरबार में पीएम भक्त नरेंद्र की भूमिका में नजर आए। उन्होंने रामलला से जीत का आशीष मांगा, उसके बाद रोड शो का आगाज किया। एक घंटा 10 मिनट के रोड शो में पीएम मोदी मौन रहे, लेकिन बिना कुछ कहे ही अयोध्या वासियों से अपने मन की बात कह गए।

हर रविवार को मोदी जनता से मन की बात कहते रहे हैं। इस रविवार भी उन्होंने मन की बात कही, लेकिन शब्दों से नहीं। स्थल भी उन्होंने ऐसा चुना जो सदियों से पूरे विश्व का मार्गदर्शन करती रही है। माहौल चुनाव का हो तो रामनगरी केंद्र में आ जाती है। ऐसे में पीएम ने अयोध्या की मौन यात्रा से सिर्फ अवध को ही नहीं बल्कि पूरे देश को बड़ा संदेश दिया। रविवार के दिन पीएम मोदी का अयोध्या में रोड शो तीसरा कार्यक्रम था। इससे पहले उन्होंने इटावा व सीतापुर में जनसभा की फिर अयोध्या आए। दो जनसभाओं के बाद भी मोदी के चेहरे पर थकान नहीं नजर आ रही थी। सिर पर भगवा टोपी, हाथ में कमल के फूल का निशान लोगों को दिखाते मोदी तरोताजा व ऊर्जावान दिख रहे थे।
विज्ञापन


शाम 07:50 बजे मोदी ने भगवा रथ में सवार होकर राममंदिर के ठीक सामने से रामलला की अनुमति लेकर रोड शो शुरू किया। मोदी का अभिवादन वैदिक मंत्रोच्चार व स्वास्ति वाचन से किया गया। पीएम मोदी का यह दूसरा रोड शो था। पहला रोड शो उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक 22 दिन पहले किया था। इस रोड शो के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस रोड शो के जरिये उन्होंने हिंदुत्व के एजेंडे को धार दी तो तुष्टीकरण पर भी वार किया है। तुष्टीकरण पर वार इसलिए कि उनके रोड शो में हर वर्ग की भागीदारी रही। पीएम के स्वागत के लिए जो स्थान नियत किए गए थे उन स्थानों पर अलग-अलग वर्ग के लोगों को जगह दी गई थी। हिंदु, मुस्लिम, सिख, संत समाज, किन्नर, प्रबुद्ध जन सहित अन्य समाज के लोगों ने दिल खोलकर मोदी पर अपना स्नेह लुटाया, तो मोदी भी सिर झुकाकर अपनापन दर्शाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

82 स्थानों पर मोदी का अभिनंदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 82 स्थानों पर अभिनंदन किया गया। मोदी की एक झलक पाने को पूरी अयोध्या उमड़ पड़ी। जहां-जहां से मोदी का काफिला गुजरा वहां पुष्पवर्षा कर जनता ने उनका अभिवादन किया। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु व अयोध्यावासी मोदी-मोदी का नारा लगाते रहे और मोदी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते रहे। मोदी के स्वागत में संस्कृतियों का सागर भी उमड़ा। लोक कलाकारों ने विभिन्न संस्कृतियों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


पीएम के शासन में देश के हर वर्ग का विकास: इकबाल
राममंदिर बाबरी-मस्जिद विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी पीएम पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। उनका दस साल का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। हम उनके अयोध्या आगमन से बहुत खुश हैं। पीएम के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उनके शासन में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed