फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Minister State Small Industries Natwar Goyal supported One Nation One Election said it save Rs 7 lakh crore

UP: यूपी के मंत्री बोले- एक देश एक चुनाव से सात लाख करोड़ की होगी बचत, ये देश हित में खर्च होगा

Mon, 25 Aug 2025 07:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Aug 2025 07:00 PM IST
सार

लघु उद्योग राज्यमंत्री वैश्य नटवर गोयल ने अयोध्या में वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव एक साथ हो तो इससे सात लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।

 

विज्ञापन
Minister State Small Industries Natwar Goyal supported One Nation One Election said it save Rs 7 lakh crore
लघु उद्योग राज्य मंत्री वैश्य नटवर गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के लघु उद्योग राज्यमंत्री वैश्य नटवर गोयल अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के दिवंगत सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गोयल ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया। 

विज्ञापन


मंत्री गोयल ने कहा कि देश में लगातार चुनाव होने से समय और संसाधनों की भारी बर्बादी होती है। अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में उलझ जाते हैं, जिससे जनता के कामकाज प्रभावित होते हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक भी विकास कार्यों की जगह चुनावी गतिविधियों में फंसे रहते हैं। यदि सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं तो देश को लगभग 7 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी, जिसे विकास और जनता की भलाई में लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  Shubhanshu Shukla Live: मुख्यमंत्री योगी से परिवार सहित मिले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, सीएम ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: घर पहुंचकर फूले नहीं समाए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु, डेढ़ साल बाद मिले मां-बाप से; भावुक करने वाली तस्वीरें

 
युवाओं और रोजगार पर फोकस
गोयल ने एमएसएमई और मुख्यमंत्री रोजगार योजना का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिला है। सरकार बेरोजगार युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज और गारंटी के दे रही है। उनका कहना था कि जब एक युवा सफल होता है तो उसके साथ कई और लोगों को भी रोजगार मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed