फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Instructions to speed up the wall construction work

Ayodhya News: परकोटा निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Mon, 06 May 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up the wall construction work
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को शुरू हुई। बैठक से पहले राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राममंदिर सहित परिसर में चल रहे सभी प्रकल्पों का भौतिक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के बाद उन्होंने परिसर स्थित एलएंडटी के आश्रम में बैठक की। उन्होंने परकोटा निर्माण के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में इंजीनियरों ने प्रेजेंटेशन के जरिये मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति नृपेंद्र मिश्र को बताई। इंजीनियरों ने बताया कि राममंदिर के दूसरे तल का काम शुरू हो चुका है। परकोटा निर्माण का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जबकि शेषावतार मंदिर की नींव का काम पूरा होने के बाद अब स्तंभों का भी निर्माण शुरू हो गया है। वहीं सप्त मंडपम मंदिर के लिए नींव खोदाई का काम भी अंतिम चरण में है। भूमिगत परिक्रमा मार्ग यानी टनल के निर्माण की प्रगति भी उन्होंने जानी। बैठक में राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed