फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Growing resentment among the people of Sohawal regarding the road.

Ayodhya News: सड़क को लेकर सोहावल के लोगों में बढ़ी नाराजगी

Fri, 09 Oct 2026 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Growing resentment among the people of Sohawal regarding the road.
साेहावल में लगा बैनर
सोहावल। मां ज्वाला देवी खिरौनी नगर पंचायत के सोहावल गांव में सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए गांव में ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर लगा दिया। इस कदम से स्थानीय सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। ग्रामीण नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और सत्तारूढ़ भाजपा को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

खिरौनी, साल्हेपुर निमेचा, कटरौली, उचितपुर, सोहावल और बिसुनपुर सारा गांवों को मिलाकर नगर पंचायत का गठन किया गया था। इसके गठन के तीन वर्ष बीत चुके हैं। सपा समर्थित रेशमा भारती नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष बनी थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। सोहावल गांव की सड़क भी उपेक्षा का शिकार है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब आगामी चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता दीपक सिंह, राजेश कुमार, अनिल रावत, संजय और सुनील कुमार समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यदि आगामी चुनाव से पहले सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लेकर शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकर्षित करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed