फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Grand Rath Yatra of Lord Jagannath taken out in Rudauli

Ayodhya News: रुदौली में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Fri, 17 Jul 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 17 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Grand Rath Yatra of Lord Jagannath taken out in Rudauli
श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा।
रुदौली। नगर में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ की रस्सी खींचकर आस्था व्यक्त की। यात्रा का नेतृत्व नितिन आर्य ने किया।
विज्ञापन

रथयात्रा का शुभारंभ नयागंज स्थित श्री अर्धनारीश्वर मंदिर, आर्यनगर से हुआ। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की काष्ठ प्रतिमाएं आकर्षक रथ पर विराजमान थीं। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों नयागंज, कोठी, कटरा, नवाब बाजार, टेढ़ी बाजार, सिनेमा रोड, अकबरगंज, पूरे जामी, खतराना, सालार और मंगल बाजार से होकर गुजरी। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। विधायक रामचंद्र यादव रथयात्रा में शामिल हुए और उन्होंने भी रथ की रस्सी खींची। पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ के जयघोष गूंजते रहे और जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर भंडारे लगाकर श्रद्धालुओं को शीतल पेय, प्रसाद, छोला, हलवा और मिष्ठान वितरित किया गया। यात्रा के समापन पर देवकाली वार्ड स्थित श्री खाटू श्याम एवं श्री राम जानकी मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रथयात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed